लखनऊ। अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे रविवार को लखनऊ में थीं। उन्होंने चौक के राम मनोहर लोहिया लॉन में चल रहे गणेश उत्सव में पहुंचकर गणपति का पूजन किया और आरती उतारी। इस दौरान पद्मिनी ने दर्शकों की मांग पर अपनी सुपर हिट फिल्म प्यार झुकता नहीं का गीत तुमसे मिलकर न जाने क्यों और भी कुछ याद आता है... सुनाकर सभी का दिल जीत लिया।
मराठी समाज की ओर से आयोजित 40वें गणेशोत्सव की संध्या आरती को लेकर रविवार को अन्य दिनों की अपेक्षा काफी भीड़ मौजूद थी। शाम करीब 8 बजे पद्मिनी कोल्हापुरे गणेश पंडाल में पहुंचीं। उन्होंने अपने संबोधन में मराठी भाषा में सभी का आभार जताया। बोलीं, मुझे यह जानकर बेहद खुशी और आश्चर्य भी हुआ कि लखनऊ में इतनी बड़ी संख्या में मराठी समाज के लोग रहते हैं।
पद्मिनी के सम्मान में सांस्कृतिक आयोजनों की शुरुआत भी उनकी फिल्मों के गानों से हुई। इस दौरान एक बच्ची आरना पाठक ने उनकी फिल्म प्रेमरोग का गीत ये गलियां न चौबारा... पर नृत्य किया तो पद्मिनी ने उसकी तारीफ की। महाराष्ट्र से आए कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान गणेशोत्सव के संयोजक व मराठी समाज के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार पाटिल व विकास पाटिल समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व श्रद्धालु मौजूद रहे।
लखनऊ का खाना लाजवाब, प्रदेश सरकार को भी सराहा
पद्मिनी ने लखनऊ के खाने की जमकर तारीफ की और कहा कि मैं जब भी लखनऊ आती हूं तो यहां के लजीज खाने का लुत्फ उठाती हूं। कहा कि मेरे लखनऊ आने से पहले परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने खाने की फरमाइश करते हैं। उन्होंने योगी सरकार की भी सराहना की। यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि यहां की सरकार इस तरह के धार्मिक आयोजनों को लेकर काफी सहयोगात्मक रवैया अपनाती है।
अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने चौक के राम मनोहर लोहिया लॉन में चल रहे गणेश उत्सव में पहुंचकर ग