यूपी की 14 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से नवाजा जाएगा। बनारस घराने की शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी को पद्म विभूषण तो राम वी सुतार और रविंद्र चंद्र भार्गव को पद्म भूषण प्रदान किया जाएगा।
सबसे ज्यादा 11 पद्म श्री यूपी से ताल्लुक रखने वाली हस्तियों के नाम रहा। बरेली से ताल्लुक रखने वाली प्रियंका चोपड़ा के साथ ही लखनऊ से नाता रखने वाली लोक गायिका मालिनी अवस्थी, केजीएमयू के वीसी प्रो. रविकांत, केजीएमयू के ही पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के हेड डॉ. शिव नारायण कुरील और राजधानी में निजी डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक डॉ. सब्यसाची सरकार समेत यूपी की 11 हस्तियों को पद्म श्री से नवाजा जाएगा।
गणतंत्र दिवस केपूर्व संध्या पर सरकार ने वर्ष 2016 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत, उद्योगपति स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी, आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और बैडमिंटन साइना नेहवाल समेत 112 नामचीन हस्तियों को इस वर्ष पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।