फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक अक्तूबर से पश्चिमी और एक नवंबर से पूर्वी यूपी में शुरू होगी धान की खरीद, सीएम ने दिए निर्देश

Wed, 24 Aug 2022 09:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रदेश सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में किसानों से धान क्रय करने की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा है कि धान क्रय केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि किसान जब खरीद केन्द्रों पर जाए तो उन्हें कोई दिक्कत न हो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम के निर्देश पर खाद्य एवं रसद विभाग ने खरीफ सीज़न में धान खरीद की तैयारी शुरू दी है। एक अक्तूबर से पश्चिमी यूपी और एक नवंबर से पूर्वी यूपी के जिलों में किसानों से सीधे धान की खरीद शुरू होगी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में किसानों से धान क्रय करने की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा है कि धान क्रय केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि किसान जब खरीद केन्द्रों पर जाए तो उन्हें कोई दिक्कत न हो। 

प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग ने बताया कि जारी समय-सारिणी में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि क्रय केन्द्रों, डिपो, मिलर्स, बैंक, निरीक्षण मॉडयूल के अलावा मिलों का पंजीयन तथा सत्यापन, मिलों का आधुनिकीकरण संबंधी कार्य 31 अगस्त तक कर लिया जाए। 
विज्ञापन


परिवहन के लिए ई-टेंडरिंग के माध्यम से प्राप्त दरों का अनुमोदन प्राप्त कर ठेकेदारों की नियुक्ति तथा हेंडलिंग ठेकेदारों की नियुक्ति, धान क्रय केन्द्रों की आवश्यकता का आंकलन कराकर आवश्यक धनराशि, बोरों, स्टाफ तथा कृषकों के लिए सुविधाओं की व्यवस्था 15 सितंबर तक कर ली जाए। 

कांटा, बांट का सत्यापन, रिपेयरिंग व खराब होने की स्थिति में मैकेनिक का नामांकन 25 सितंबर तक करें। इस बाबत सभी जिलाधिकारियों व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें