फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी के जवान काट रहे अधिकारी के खेतों में धान, वीडियो वायरल

Sun, 28 Oct 2018 03:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
धान काटते पीएसी के जवान
विज्ञापन

दसवीं वाहिनी पीएसी के परिसर के खेतों में पीएसी जवानों द्वारा धान काटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में सीओ, हेड व आईपीएस अफसर पर धान कटवाने का आरोप लगाते हुए ज्यादा से ज्यादा वीडियो शेयर करने की अपील की गई है।

विज्ञापन


इस प्रकरण पर सेनानायक राजेश कृष्ण का कहना है कि पीएसी परिसर में प्रत्येक रविवार को वह स्वयं फावड़ा लेकर श्रमदान करते है। इसमें स्वेच्छा से अधिकांश जवान भी शामिल होते है। किसी से कोई भी काम जबरन नहीं कराया जाता है। वीडियो वायरल करने में किसी सिपाही की शरारत है। इसकी जांच कराई जा रही है जल्द ही कार्रवाई होगी।  

रविवार को सोशल मीडिया पर दसवीं वाहिनी पीएसी में धान की फसल काटने का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कहा गया कि धान काटने वाले यह सभी पीएसी के जवान है। सीओ साहब और हेड साहब खड़े होकर धान कटवा रहे है।
विज्ञापन


यहां के आईपीएस अफसर जवानों से इसी तरह काम लेते है। इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर किया जाए।   सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के साथ यह लिखकर शेयर किया जा रहा है कि 10 वीं बटालियन पीएसी बारांबकी में आज भी 1861 के पुलिस एक्ट के तहत जवानों का शोषण किया जा रहा है और आला अधिकारी सिपाहियों से खेतों में खड़ा धान कटवा रहे हैं। 

विज्ञापन

पीएसी परिसर में बने खेतों का है वीडियो 

जिस वीडियो में सिपाही धान काट रहे है वह पीएसी परिसर में बने खेतों का है। सूत्रों की माने तो यहां पर काफी अच्छी खेती होती है और इस समय धान की फसल तैयार है इसे तैयार करवाने के लिए ही जवानों से धान कटवाया जा रहा है। हालांकि अधिकारी सभी आरोपों को नकार रहे है। भले ही एक जवान ने यह वीडियो वायरल किया हो लेकिन इसमें पीएसी के तमाम जवानों का दर्द बयां किया जा रहा है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें