अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के मौके पर रविवार को रीजनल साइंस सिटी में कोलॉज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पर्यावरण निदेशालय के सहयोग से कार्यक्रम में बच्चों ने पेटिंग बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कक्षा 3 से पांच तक बच्चों ने हमारे चारों ओर प्रकृति, कक्षा छह से आठ ने अपने नीले गृह को बचाएं और कक्षा नौ व दस ने ओजोन क्षरण पर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन समारोह विश्व ओजोन दिवस पर सोमवार को होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव पर्यावरण वीएन गर्ग होंगे।
इसमें एलयू के भूविज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ध्रुवसेन सिंह, निदेशक पर्यावरण ओपी वर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक सीडीआरआई डॉ. पीके श्रीवास्तव छात्रों से ओजोन परत संरक्षण पर बातचीत करेंगे।