फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अलीगंज अग्निकांड वाली बिल्डिंग के मालिक ने की सील खोलने की मांग

विज्ञापन
22 जून को लगी थी आग।
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड वाली बिल्डिंग के मालिक के वकील ने एलडीए से सील खोलने की मांग की है। विहित प्राधिकारी कार्यालय में पत्र भी दिया है। एलडीए ने बीते शुक्रवार को बिल्डिंग को ध्वस्त करने का आदेश दिया था। 22 जून को इसमें आग लगने से 15 लोगों की जान चली गई थी। घटना के बाद से बिल्डिंग सील है और पुलिस सुरक्षा में है।
विज्ञापन

मालिक को 15 दिन में खुद निर्माण तोड़ने का मौका दिया गया था। आदेश में कहा गया कि ऐसा न करने पर एलडीए खर्च वसूल कर तोड़ेगा। मालिक ने मंडलायुक्त के यहां अपील नहीं की है, बल्कि एलडीए से सील खोलने की मांग की है। उसका कहना है कि पुलिस की तैनाती के कारण बिल्डिंग में प्रवेश नहीं मिल रहा है, इसलिए सील खोली जाए, ताकि वह खुद निर्माण तोड़ सके।

22 जून को लगी थी आग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें