फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार वैन पलटी, मामा-भांजा चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा में शुक्रवार शाम बनी-मोहान रोड पर तेज रफ्तार वैन सड़क किनारे पलट गई। वैन चला रहे बंथरा के लतीफ नगर निवासी दिनेश कुमार और उनका भांजा काकोरी के इब्राहिमगंज का मनीष मामूली रूप से चोटिल हो गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश सिंह के मुताबिक दिनेश भांजे के साथ वैन से लतीफ नगर की ओर जा रहे थे। शाम छह बजे बनी-मोहान रोड पर गूंगे शाह बाबा मजार के पास दिनेश का नियंत्रण खोने से वैन पलट गई। हादसे से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने दोनों को वैन से निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें