फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निगोहां में ओवर करंट से बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोहां। कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र की शनिवार रात करीब 11:30 बजे बिजली गुल हो गई। यह बिजली संकट ओवर करंट के कारण उत्पन्न हुआ। अभियंता और कर्मचारी तकनीकी खामी को रात 2:30 ठीक कर पाए, तब बिजली चालू हो सकी। इससे 50 हजार आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता विजय शर्मा के मुताबिक, बछरांवा ट्रांसमिशन और निगोहां उपकेंद्र की 33 केवी लाइन फेज टू फेज हो गई थी, जिससे ओवर करंट से बिजली में व्यवधान आया था। निगोहां की बिजली समेसी से चालू करने की कोशिश हुई पर सफल नहीं हो सकी। मगर, कर्मियों ने समेसी उपकेंद्र पहुंचकर ढीले जंपर को दुरुस्त किया तो वैकल्पिक स्रोत से आधी रात 2:30 बजे बिजली चालू हो गई। इसके बाद बछरांवा ट्रांसमिशन लाइन को खामी को दूर किया गया।
विज्ञापन

भूमिगत फॉल्ट से चार घंटे सप्लाई ठप
मलिहाबाद में रविवार सुबह छह बजे कुंवर आसिफ अली इंटर काॅलेज के निकट भूमिगत 33 हजार लाइन में फॉल्ट होने से चांदपुर, मिर्जागंज, तहसील सहित तीनों फीडर की सप्लाई ठप हो गई। इससे पांच दर्जन गांवों की एक लाख आबादी को चार घंटे बिजली संकट झेलने पड़ा। जूनियर इंजीनियर त्रिभुवन सिंह ने बताया कि मरम्मत के बाद सुबह दस बजे बिजली बहाल हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें