फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिना सुविधाओं के हॉस्टल की फीस बढ़ाने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
बिना सुविधाओं के हॉस्टल की फीस बढ़ाने पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के रणवीर सिंह बिष्ट छात्रावास की फीस कई गुना बढ़ाए जाने को लेकर छात्रों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को छात्रों ने कुलपति कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर फीस कम करने की मांग करते हुए छात्रों ने प्रॉक्टर व डीएसडब्ल्यू को ज्ञापन सौंपा और कहा कि अगर सात दिन में फीस वृद्धि वापस नहीं ली गई तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे छात्रों में एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा, राणा सुधांशु शर्मा, शुभम खरवार, तुषार वर्मा, विशाल कुमार, वेदांत और अहमद रजा खान समेत छात्रावास के विद्यार्थियों ने बताया कि छात्रावास की फीस पहले तकरीबन 5,400 रुपये निर्धारित थी, जिसे शैक्षणिक सत्र 2025-26 में बढ़ाकर सीधे 27,250 रुपये सालाना कर दिया गया। बताया, आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए इतनी ज्यादा फीस दे पाना मुश्किल है।

आरोप लगाया कि विवि प्रशासन जिन सुविधाओं को बढ़ाए जाने का हवाला दे रहा है उन पर कोई अमल नहीं किया जा रहा है। छात्रावास की हालत अभी भी बहुत खराब है। इस दौरान प्रॉक्टर डॉ. राकेश द्विवेदी व छात्र कल्याण परिषद की डीन अमिता कनौजिया से छात्रों की बहस भी हुई। छात्रों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि अगर सात दिनों में फीस कम नहीं की गई तो वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन


छात्रावास की पानी की टंकी में कीड़े और मच्छर
एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा ने हॉस्टल में पानी की टंकी का एक वीडियो जारी कर बताया कि टंकी में कीड़े और मच्छर पनप रहे हैं। शिकायत करने पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, यह छात्रों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें