फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घटना छिपाने के आरोप में चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Wed, 18 Nov 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर के सुग्गामऊ में बच्चा चोरी का आरोप लगाकर महिला को बंधक बनाकर पीटने के मामले में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई जारी है। डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा ने सोमवार रात सुग्गामऊ चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया। इससे पहले दरोगा गौरव और सिपाही शेर बहादुर को भी लाइन हाजिर किया जा चुका है। वहीं, पुलिस ने मामले में छेड़छाड़ और एससी/एसटी एक्ट की धाराएं बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि चौकी इंचार्ज पर घटना की सूचना समय से उच्चाधिकारियों को न देने और मामले को दबाने का प्रयास करने का आरोप है। वहीं, दरोगा गौरव और सिपाही शेर बहादुर घटना की सूचना पर सबसे पहले मौके पर पहुंचे थे लेकिन उन्होंने भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया। मामले की विवेचना अब एसीपी गाजीपुर को सौंपी गई है।
चौकी इंचार्ज पर चार लाख रुपये लेने का आरोप
चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह पर आरोपियों से समझौते के नाम पर चार लाख रुपये लेने और मामला दबाने का आरोप भी लगा है। सूत्रों के मुताबिक, रकम पीड़ित को देने के बजाय पुलिसकर्मियों ने अपने पास रख ली। समझौता कराने वाले बिचौलिए को भी रुपये नहीं मिले। इसके चलते उसने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एडीसीपी ने बताया कि आरोप की जांच चल रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
बाराबंकी की मूल निवासी महिला परिवार के साथ इंदिरानगर इलाके में रहती है। छह नवंबर को वह बच्चा चोरी के शक में भीड़ के निशाने पर आ गई थी। आरोपियों ने उसे रस्सी से बांधकर उल्टा लटकाया और बेरहमी से पीटा था। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। इसके बाद 10 नवंबर को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। इस मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें