फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 20 हजार प्रमाणपत्रों में से बस 818 ही सही

Wed, 24 Jul 2024 04:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जांच में सलोन ब्लॉक से जारी 20,002 जन्म प्रमाणपत्रों में बस 818 ही सही मिले। शेष सभी फर्जी हैं। इसमें सिरसिरा में 112, लहुरेपुर में 192, नुरुद्दीनपुर में 248, गोपालपुर उर्फ अनंतपुर में 18 और गढ़ी इस्लामनगर में बस 348 जन्म प्रमाणपत्र ही सही मिले हैं।
विज्ञापन


इन 20 पंचायतों में हो रही जांच
छतोह ब्लॉक की ग्राम पंचायतों बारा, निनावां, गढ़ा, महानंदपुर, बरावां, बढ़ौना, दोस्तपुर बुढ़वारा, महमदपुर नमकसार के साथ ही सलोन ब्लॉक की ग्राम पंचायतों पाल्हीपुर, दुबहन, पृथ्वीपुर, अवनानीश, माधवपुर निनौया, सांडा सैदन, लहुरेपुर, गोपालपुर उर्फ अनंतपुर, नूरुद्दीनपुर, गढ़ी इस्लामनगर, कालू जलालपुर, सिरसिरा में जन्म प्रमाणपत्रों की जांच हो रही है।

दो गांवों के पासवर्ड ने दिया धोखा, नहीं मिला ब्योरा
जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने के लिए बना पोर्टल छतोह ब्लॉक के महमदपुर नमकसार और दोस्तपुर बुढ़बारा ग्राम पंचायतों में सही से काम नहीं कर रहा है। दोनों ही गांवों की यूजर आईडी और पासवर्ड के काम न करने से साइट नहीं खुल रही है। इससे इन गांवों में बने जन्म प्रमाणपत्रों का ब्योरा नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन


यहां-यहां मिले फर्जी जन्म प्रमाणपत्र
ग्राम पंचायत फर्जी जन्म प्रमाणपत्र
नुरुद्दीनपुर 10151
लहुरेपुर 3780
सिरसिरा 2773
गढ़ी इस्लामनगर 2255
गोपालपुर उर्फ अनंतपुर 225
सलोन के पांच गांवों में जांच में अब तक 20,002 जन्म प्रमाणपत्रों में मात्र 818 ही सही मिले हैं। आरोपी वीडीओ की तैनाती के सभी 20 गांवों की जांच कराई जा रही है। जल्द ही सभी गांवों के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू होगी। अरुण कुमार, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें