फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मिश्री से मीठो नाम हमारी राधा रानी को...

विज्ञापन
राजधानी में रविवार को मंदिरों में श्री राधा अष्टमी प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में रविवार को मंदिरों में श्री राधा अष्टमी प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जन संकीर्तन पर भक्त भावविभोर होकर झूमते रहे। राधा अष्टमी बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी प्रेम के रंग में रंगे दिखे।
विज्ञापन

बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में भजन गायक मयंक कश्यप, मंजू यादव ने भजनों की वर्षा की। मयंक ने भजन राधा तेरे चरणों की गर धूल जो मिल जाए.. और राधे राधे जपो चले आएंगे बिहारी..., मिश्री से मीठो नाम हमारी राधा रानी को... गायक सभी को खूब झुमाया। मंजू यादव ने राधा कौन से पुण्य किये तूने.., राधा को नाम अनमोल बोलो राधे राधे...,राधे राधे बोल श्याम आएंगे..., तेरी बिगड़ी बना देगी चरण रज राधा प्यारी की... जैसे भजनों का गुलदस्ता पेश किया। महामंत्री रूपेश अग्रवाल ने बताया कि सभी को प्रसाद दिया गया।
डालीगंज स्थित श्री राधा माधव सेवा संस्थान के प्रवक्ता अनुराग साहू ने बताया कि राधा रानी का बनारसी वस्त्र और फूलों से भव्य शृंगार किया गया। दोपहर 12 बजे महाआरती कर राधा रानी पर फूलों की वर्षा की गई। पुजारी लालता प्रसाद ने विशेष पूजा कराई। पूरे वर्ष में राधा अष्टमी के दिन ही राधा रानी के चरणों के दर्शन भक्तों को कराए जाते हैं। इस अवसर पर बिहारी लाल साहू, भारत भूषण गुप्ता, ओमकार जयसवाल, गोविंद साहू, श्याम जी साहू, राकेश साहू, माया आनंद, दिनेश अग्रवाल, दीपक मल्होत्रा, अनुराग साहू कार्यक्रम में उपस्थित रहे हैं।
विज्ञापन

श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी में सुबह मंगला आरती, राधारानी का दूध से अभिषेक किया गया। शाम को जीतमित्र प्रभुजी ने राधा अष्टमी की कथा सुनाई। समापन पर भंडारा हुआ। अपरिमेय श्याम प्रभुजी, श्रवण सिंधु प्रभुजी, प्रदीप कुमार शुक्ला व भक्तगण मौजूद रहे।

नाट्य में दिखा राधा-कृष्ण का खूबसूरत प्रेम
प्रभुपाद यूथ आर्मी एवं संस्कारशाला के बच्चों ने शानदार नाट्य प्रस्तुतियां पेश कीं। इसमें राधा-कृष्ण के प्रेम की खूबसूरत झलक देखने को मिली।

राजधानी में रविवार को मंदिरों में श्री राधा अष्टमी प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

राजधानी में रविवार को मंदिरों में श्री राधा अष्टमी प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

राजधानी में रविवार को मंदिरों में श्री राधा अष्टमी प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

राजधानी में रविवार को मंदिरों में श्री राधा अष्टमी प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

राजधानी में रविवार को मंदिरों में श्री राधा अष्टमी प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

राजधानी में रविवार को मंदिरों में श्री राधा अष्टमी प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

राजधानी में रविवार को मंदिरों में श्री राधा अष्टमी प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

राजधानी में रविवार को मंदिरों में श्री राधा अष्टमी प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें