फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात सितम्बर को समाप्त हो जाएगी गृहकर ओटीएस सोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
सात सितंबर को समाप्त हो जाएगी ओटीएस योजना
विज्ञापन

पांच माह में 20 फीसदी गृहकर ही वसूल पाया नगर निगम
गृहकर में ओटीएस योजना लागू हुए पांच माह पूरे होने को हैं, लेकिन नगर निगम लक्ष्य का 20 प्रतिशत ही बकाया टैक्स वसूल कर पाया है। ओटीएस योजना सात सितंबर को समाप्त हो जाएगी। ऐसे में अब 10 दिन में 80 प्रतिशत का लक्ष्य पूरा करना मुश्किल है। निगम 300 करोड़ रुपये वसूली के लक्ष्य के सापेक्ष 62 करोड़ रुपये ही वसूल कर पाया है।
इस साल सात मार्च को शासन के आदेश के बाद नगर निगम ने गृहकर में ओटीएस योजना लागू की थी। मई में योजना समाप्त होने के बाद उसे पहले एक माह फिर सात सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया। अब ओटीएस योजना 10 दिन और है। इसके बाद बकाया टैक्स जमा न करने वालों को योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। ओटीएस योजना के तहत नगर निगम ने करीब 300 करोड़ रुपये बकाया गृहकर वसूली का लक्ष्य तय किया था, लेकिन अब तक सिर्फ 62 करोड़ रुपये ही योजना के तहत खजाने में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह का कहना है स्कीम के तहत बकाया गृहकर जमा करने के लिए लोगों के पास 10 दिन का मौका ही बचा है। ओटीएस योजना के तहत 2018 तक के बकाया पर टैक्स पर पूरा ब्याज माफ करने संग एरियर पर 10 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें