फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गृहकर में ओटीएस योजना शुरू, पहले दिन आए नौ आवेदन

विज्ञापन
नगर निगम जोन तीन कार्यालय में बनी ओटीएस हेल्प डेस्क।
विज्ञापन
सभी जोनों में बनाई गई हेल्प डेस्क, नवंबर तक लिए जाएंगे आवेदन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। गृहकर में एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना का लाभ लेने के लिए पहले दिन नौ भवनस्वामियों ने आवेदन किया। योजना 15 अगस्त से शुरू हो गई थी, लेकिन दो दिन अवकाश होने के कारण आवेदन सोमवार से शुरू हुए। योजना 15 दिसंबर तक चलेगी, जबकि आवेदन 15 नवंबर तक ही किए जा सकेंगे। भवनस्वामी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं।
योजना का लाभ आवासीय, व्यावसायिक और सरकारी समेत सभी तरह की संपत्तियों के बकाया गृहकर और जलकर पर मिलेगा। शासन के आदेश के मुताबिक ओटीएस में बकाया पर लगने वाला पूरा ब्याज माफ किया जाएगा। भवनस्वामी को केवल बकाया कर तीन किस्तों में जमा करना होगा। पहली किस्त बकाया राशि की एक तिहाई होगी, जिसे 30 दिन के भीतर जमा करना होगा। बाकी दो किस्तें अगले दो महीनों में जमा करनी होंगी। आवेदन का निस्तारण 15 दिन में किया जाएगा। हालांकि, उन लोगों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा जो पूरा या आंशिक बकाया जमा कर चुके हैं।
विज्ञापन

कई तरह से कर सकते हैं आवेदन
नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि भवनस्वामियों की मदद के लिए सभी जोनों में हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। यहां ओटीएस आवेदन और योजना से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। ऑफलाइन आवेदन संबंधित जोनल अधिकारी को दिया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन नगर निगम मुख्यालय और जोनल कार्यालय की ईमेल आईडी के साथ निदेशक स्थानीय निकाय की ईमेल पर भी किया जा सकेगा। इसके अलावा आईजीआरएस और नगर निगम कंट्रोल रूम के माध्यम से मिले आवेदन भी मान्य होंगे। वार्डों में शिविर भी लगाए जाएंगे। नगर निगम की वेबसाइट lmc.up.nic.in पर ओटीएस के लिंक के जरिये आवेदन किया जा सकता है। आवेदन स्वीकृत होने के बाद गृहकर जमा करने का एसएमएस भवनस्वामी के दर्ज मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

ई मेल से भी किया जा सकता है संपर्क
योजना से संबंधित जानकारी और आवश्यक पत्राचार के लिए नगर निगम मुख्यालय तथा सभी जोन के ई मेल पते भी नगर निगम ने उपलब्ध कराए हैं। नागरिक अपनी समस्या या योजना से संबंधित जानकारी के लिए संबंधित जोन की ई मेल पर संपर्क कर सकते हैं।
-नगर निगम मुख्यालय: nnlkonic.in
-जोन-1: lnnzonalofficerzone1gmail.com
-जोन-2: Zone21986gmail.com
-जोन-3: zonalofficerzone3gmail.com
-जोन-4: nagarnigamzone4gmail.com
-जोन-5: zo5lmc.zone5gmail.com
-जोन-6: nagarnigam5549gmail.com
-जोन-7: z7nnlkogmail.com
- जोन-8: nagarnigamz008gmail.com
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें