फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: औषधीय पौधों से नई दवाओं की खोज पर चर्चा

Tue, 18 Aug 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सोमवार को राष्ट्रीय फार्माकोलॉजी दिवस मनाया गया। औषधि विज्ञान विभाग और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त आयोजन में दवाओं की खोज और बेहतर उपचार पर चर्चा हुई। सीडीआरआई के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. गौतम पालित ने पेप्टिक अल्सर के इलाज के लिए भारतीय औषधीय पौधों से नई दवाओं की खोज की संभावनाओं पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि औषधीय पौधों में मौजूद सक्रिय तत्वों से प्रभावी और उपयोगी दवाएं विकसित की जा सकती हैं। कार्यक्रम निदेशक डॉ. सीएम सिंह और डीन डॉ. प्रद्युम्न सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। विभागाध्यक्ष डॉ. अर्पिता सिंह आयोजन अध्यक्ष और डॉ. पारुल कमल आयोजन सचिव रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें