फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बच्चों के अतिसार में ओआरएस और जिंक सबसे असरदार उपाय

विज्ञापन
विश्व ओआरएस दिवस पर मेडिकल छात्रों ने किया नुक्कड़ नाटक।
विज्ञापन
लखनऊ। बच्चों में होने वाले अतिसार और इसके गंभीर नतीजों से बचाव के लिए ओआरएस और जिंक का समय पर उपयोग बेहद जरूरी है। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बुधवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में विश्व ओआरएस दिवस पर कार्यक्रम हुआ। विशेषज्ञों ने सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता और हर अतिसार मरीज को ओआरएस व जिंक देने का संदेश दिया। वहीं, एमबीबीएस विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक और अन्य गतिविधियों से लोगों को अतिसार से बचाव के आसान उपाय बताए।
विज्ञापन


राम प्रकाश गुप्ता मेमोरियल मदर एंड चाइल्ड रेफरल हॉस्पिटल के ओपीडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। बाल रोग विभागाध्यक्ष प्रो. दीप्ति अग्रवाल व डॉ. पीयूष उपाध्याय ने दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रो. श्रीकेश सिंह, प्रो. एसडी कांडपाल और डॉ. संजय त्रिपाठी ने सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता और हर अतिसार मरीज को ओआरएस और जिंक देने की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. शांभवी मिश्रा, डॉ. शशांक सिंह ने ओआरएस घोल तैयार करने और उसके सही उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें