लखनऊ। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बृहस्पतिवार को चिनहट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। गंदगी मिलने और चिकित्सकों की अनुपस्थित पर उन्होंने नाराजगी जताई। व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त करने और गायब चिकित्सकों पर कार्रवाई के आदेश दिए।
मंडलायुक्त को अस्पताल परिसर के डस्टबिन भरे मिले। मौके पर छह में से दो सफाई कर्मचारी ही थी। अधिकारियों को निर्देश दिए कि बायो मेडिकल वेस्ट का सही तरीके से निस्तारण हो। संबंधित एजेंसी की जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई करने के लिए कहा। बिना सूचना अनुपस्थित रहे चिकित्सकों व कर्मचारियों के अवकाश का कोई अभिलेख भी नहीं मिला।
मंडलायुक्त ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. ज्योति कामले से स्पष्टीकरण तलब कर कार्रवाई के आदेश दिए। दवा केंद्र पर लंबी कतार पर उन्होंने नाराजगी जताई और अतिरिक्त काउंटर खोलने के लिए कहा। साथ ही जननी सुरक्षा की प्रगति में 909 प्रसव मामलों में से 213 लाभार्थियों को ही भुगतान करने पर नाराजगी जताई। कहा कि लंबित प्रकरणों का भुगतान किया जाए। मंडलायुक्त को इमरजेंसी वार्ड में 57 में से 38 जीवनरक्षक दवाएं ही मिलीं। इसके अलावा बेडों पर चादरें नहीं मिलीं।
कुरुक्षेत्र। रणवीर सिंह सूदन, अनंतवीर सिंह सूदन मेडल दिखाते हुए । स्वयं- फोटो : samvad