फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवैध अस्पतालों को बंद करने का फिर से आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बिना पंजीकरण के चल रहे दो निजी अस्पतालों को बंद करने का आदेश सीएमओ ऑफिस ने सोमवार को फिर जारी गया। सीएमओ के रिकॉर्ड में बंद इन अस्पतालों में मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। पंजीकरण न होने तक इनके संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। नर्सिंग होम के नोडल डॉ. एपी सिंह का कहना है कि अब मरीज मिलने पर पुलिस को पत्र भेजकर दोनों अस्पतालों को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. एपी सिंह और चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप सिंह ने टीम के साथ 17 फरवरी को दुबग्गा के 10 अस्पतालों पर छापा मारा था। मां वैष्णों और इम्पल्स हॉस्पिटल बिना लाइसेंस के चलते मिले रहे थे। बाकी आठ अस्पतालों में भी एमबीबीएस डॉक्टर नहीं मिले थे। साथ ही अन्य मानकों का भी पालन नहीं हो रहा था। टीम नोटिस जारी कर शांत बैठ गई। उधर, मां वैष्णों व इम्पल्स हॉस्पिटल बिना पंजीकरण के चल रहे थे।

अमर उजाला ने सोमवार को खबर प्रकाशित कर इस लापरवाही को प्रमुखता से उठाया था। मामले में फजीहत के बाद नर्सिंग होम के नोडल ने दोनों संचालकों को नोटिस देकर अस्पताल संचालन पर रोक लगाने के एक बार फिर निर्देश दिए। उधर, आरोप है कि अधिकारी अवैध मिले अस्पतालों को वैध करने की तैयारी में जुट गए हैं। जनहित पोर्टल पर इनका आवेदन भी करा लिया गया है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि दोनों अस्पतालों में चिकित्सकीय सेवा रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें