फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दरोगा को गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश

Fri, 28 Mar 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
दरोगा को गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश
विज्ञापन
लखनऊ। हत्या की कोशिश व लूट जैसे जघन्य अपराध से जुड़े मामले में गवाही देने नहीं आ रहे महाराजगंज की घुघली चौकी के प्रभारी दरोगा रमेश चंद्र वरुण को एडीजे अदालत ने गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश दिया है। एडीजे वायु नंदन मिश्र ने दरोगा पर 100 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की रकम उसके वेतन से काटकर 20 दिनों के भीतर कोर्ट में जमा की जाएगी। अगली सुनवाई के लिए आठ अप्रैल की तारीख तय करते हुए कहा कि दरोगा को पेश नहीं किया जाता है तो इसे अवमानना मानते हुए एसएसपी महाराजगंज के खिलाफ मामला हाईकोर्ट को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


पत्रावली के अनुसार 2019 को जघन्य डकैती और हत्या की कोशिश का मामला थाना ठाकुरगंज में दर्ज किया गया था। लूट के दौरान दो लोगों को गोली भी मारी गई थी। मामले के विवेचक रमेश चंद्र वरुण वारदात के समय थाना ठाकुरगंज के थानाध्यक्ष थे। कोर्ट गवाह को गवाही देने के लिए 22 तारीखों पर समन, गैर जमानती वारंट जारी कर रही है, लेकिन दरोगा जानबूझकर हाजिर नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें