नवविवाहिता ने लगाया फंदा, दहेज हत्या का केस
लखनऊ। विभूतिखंड में बुधवार को तखवा गांव निवासी नवविवाहिता नीतू गौतम (25) ने फंदा लगा लिया। मृतका के पिता राजेश ने दहेज में दो लाख रुपये और कार की मांग कर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
बाराबंकी के देवा निवासी राजेश ने बताया कि बेटी नीतू की शादी 22 नवंबर को तखवा निवासी अखिलेश कुमार से की थी। दो दिन पहले ससुराल वालों ने बेटी को पीटा था और मायके छोड़ गए थे। परिवार बचाने के लिए बेटी को समझा-बुझाकर बुधवार को ससुराल भेज दिया था। उसी शाम सात बजे अखिलेश ने कॉल कर फंदा लगाने की जानकारी दी। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि मृतका के ससुर लोकराम, सास, पति, देवर दिनेश कुमार, दिव्या व विशेष के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।