फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ई रिक्शे पर प्रतिबंध का फरमान फेल

विज्ञापन
ई रिक्शा के कारण बुधवार को कई इलाकों में लगा रहा जाम। 
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में ई रिक्शों की बढ़ती संख्या पर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अब इस पर नियंत्रण की तैयारी के लिए नीति बनाने पर विचार चल रहा है। हालांकि, ई रिक्शों के कारण यातायात के दबाव की समस्या नई नहीं है। इसके पहले भी कई योजनाएं बनीं, लेकिन परेशानी का हल नहीं निकला।
विज्ञापन

पूर्व पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने 10 प्रमुख मार्गों पर ई रिक्शे के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। यह फरमान कुछ दिन की सख्ती के बाद फेल साबित हो गया। उन्होंने कहा था कि संबंधित मार्गों पर ई रिक्शा मिलने पर पुलिस व ट्रैफिक पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। डीके ठाकुर ने शहर में वायु प्रदूषण, जाम, जन सुरक्षा व आम नागरिकों की सुविधाओं को देखते हुए इन मार्गों पर ई रिक्शा चलाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की बात कही थी। इसके लिए सरोजनीनगर, कृष्णानगर, आलमबाग, मानकनगर, नाका, हुसैनगंज, हजरतगंज, महानगर, गाजीपुर व इंदिरानगर क्षेत्र के 10 मार्ग चिह्नित किए गए थे। शहर के अन्य इलाकों में भी ई रिक्शा दिनभर जाम लगा रहे हैं।

इन मार्गों पर लगाया गया था प्रतिबंध
- हजरतगंज चौराहे से बर्लिंग्टन चौराहे से रॉयल होटल आने व हजरतगंज, हुसैनगंज, कैसरबाग जाने वाले मार्ग पर।
- हजरतगंज चौराहे से बंदरियाबाग चौराहा (आने-जाने वाले मार्ग पर)।
- हजरतगंज चौराहे से सिकंदराबाग चौराहा (आने-जाने वाले मार्ग पर)।
- हजरतगंज से परिवर्तन चौक, अल्का, मेफेयर, वाल्मीकि तिराहा, प्रेस क्लब, हिंदी संस्थान व केडी सिंह स्टेडियम तक (आने-जाने वाले मार्ग पर)।
- बंदरियाबाग चौराहे से पॉलीटेक्निक चौराहा (आने-जाने वाले मार्ग पर)।
- अमौसी से बाराबिरवा (आने-जाने वाले मार्ग पर)।
- अहिमामऊ से अर्जुनगंज बाजार से रजमन चौकी से कटाईपुल से लालबत्ती चौराहे तक (आने-जाने वाले मार्ग पर)।
- पिकप पुल ढाल से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, विजयीपुर अंडरपास तक व इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहे से हाईकोर्ट गेट नं-3 तक व इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहे से गोमतीनगर स्टेशन रोड तिराहे तक (आने-जाने वाले मार्ग पर)।
विज्ञापन

- कमता शहीद पथ तिराहे से शहीद पथ मोड़ कानपुर रोड शहीद पथ तक (आने-जाने वाले मार्ग पर)।
- बादशाहनगर चौराहे से लेखराज, भूतनाथ होकर पॉलीटेक्निक महानगर, गाजीपुर चौराहे तक (आने-जाने वाले मार्ग पर)।
- अमौसी मोड़ से मुंशीपुलिया चौराहे तक (मेट्रो रूट के आने व जाने वाले मार्ग पर)।

...इसलिए फेल हो गया प्रतिबंध
पुलिस की सुस्ती के कारण 10 मार्गों पर ई रिक्शे का संचालन बंद किए जाने का फरमान कुछ दिन बाद बेअसर हो गया। इससे इन सभी रास्तों पर फिर पुराने जैसे हालात पैदा हो गए। ई रिक्शा चालकों ने दोबारा मनमानी शुरू कर दी। इससे यातायात पर दबाव कम करने की कवायद फेल हो गई।

यह कहना है हाईकोर्ट का...
शहर में ई रिक्शों की बढ़ती संख्या यातायात व्यवस्था पर दबाव डाल रही है, इसलिए सरकार हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठ सकती। राज्य सरकार इस गंभीर मुद्दे पर सोई नहीं रह सकती। उसे सही नीति बनाकर समस्या से प्रभावी ढंग से निपटना होगा। पर्याप्त पार्किंग न होने से चौराहों और प्रमुख सड़कों पर यातायात बाधित होता है। सरकार को ई रिक्शे की बिक्री और संचालन नियंत्रित करने की योजना बतानी होगी।

Next
AU ऐप में पढ़ें