लखनऊ। देवा रोड नौबस्ताकला के द वुड्स अपार्टमेंट के निवासी बंदरों से परेशान हैं। बंदर घरों के दरवाजे पर बैठे रहते हैं। भगाने की कोशिश पर हमलावर हो जातेे हैं। संजीव राय, डीपी सिंह, सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि अपार्टमेंट में करीब चार सौ परिवार रहते हैं। गौतम विश्वकर्मा ने बताया कि समस्या पर वन विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो नगर निगम में संपर्क करने के लिए कहा गया। वहीं, नगर निगम ने वन विभाग से मिलने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।