लखनऊ। लाल बहादुर शास्त्री वार्ड प्रथम के लवकुश नगर में वैवाहिक आयोजन वाली भूमि पर ओपेन जिम बनाने के विरोध में सोमवार को क्षेत्रीय लोगों ने पार्षद सुरेंद्र वाल्मीकि के साथ नगर निगम मुख्यालय पर विरेाध प्रदर्शन किया। अपर नगर आयुक्ल ललित कुमार को ज्ञापन भी दिया।
पार्षद ने बताया कि लवकुश नगर में एक ही सार्वजनिक भूमि है, जिस पर यहां रहने वाले वैवाहिक आयोजन करते हैं और छोटे बच्चे खेलते हैं। अब उसी जगह पर ओपेन जिम बनाया जा रहा है। बीच-बीच में कटीले पौधे भी लगाए जा रहे हैं। जिम बनने पर आयोजन नहीं हो पाएंगे, बच्चे भी नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि कोई और जगह बस्ती में नहीं है। इसी क्षेत्र में 200 मीटर आगे पार्क में ओपेन जिम बना है, ऐसे में एक और ओपेन जिम की जरूरत नहीं है। निगम प्रशासन से मांग की गई है कि वह खाली जगह पर सामुदायिक केंद्र का निर्माण कराए।