लखनऊ। नगर निगम कर्मचारी संघ के संस्थापक सदस्य रहे और संघ के उपाध्यक्ष रहे कर्मचारी नेता अरविंद कुमार रूप का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बैकुंठ धाम पर किया गया। इस दौरान नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में निगम कर्मचारी जुटे। परिवार में अब पत्नी और एक विवाहित बेटा है। कर्मचारियों ने बताया कि दो महीने पहले ही रूप के बेटे अर्क गौतम की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वह संघ में प्रचार मंत्री थे।