उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में जहां वोट बैंक घटने के भय से आतंकवादियों को बचाया जाता था वहीं अब सीमा पर देश के जवान रोजाना आतंकियों को उनकी सही जगह पहुंचा रहे हैं। कांग्रेस, सपा और बसपा ने दलितों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है।
बसपा ने दलितों का वोट बेचकर नोट कमाए तो कांग्रेस ने उनके दम पर 50 वर्ष शासन किया। उन्होंने कहा कि सोनकर समाज देश और हिंदुत्व के लिए लड़ा है। उन्होंने सोनकर समाज से भाजपा को मजबूत बनाकर मोदी के नेतृत्व में दूसरी पारी की जिम्मेदारी देने का आह्वान किया।
सम्मेलन में भाजपा प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने समाज के उत्थान के लिए शिक्षा और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रियता को आवश्यक बताया। एससी मोर्चा प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल, मोहनलालगंज सांसद और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर, सांसद नीलम सोनकर, सांसद भोला सिंह, विधायक रवि सोनकर, पल्टूराम, अमर सिंह खटीक, बिजेन्द्र खटीक, दिनेश खटीक मौजूद रहे।
सोनकर समाज की ओर से भाजपा के प्रदेश महामंत्री और एमएलसी विद्यासागर सोनकर को मंत्री बनाने की मांग की गई। समाज के नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार में सोनकर समाज को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है।
सहयोग दलों के नेता मर्यादा का रखें ध्यान
शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की ओर से अयोध्या में और पिछड़ा एवं दिव्यांगजन मंत्री ओमप्रकाश राजभर को केशव प्रसाद मौर्य ने मर्यादा में रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र में भाजपा के सहयोगी दलों के नेताओं को अपनी मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।
उन्होंने सामाजिक समरसता न्याय समिति की रिपोर्ट के सवाल पर कहा कि सरकार उसका अध्ययन करेगी। प्रसपा संयोजक शिवपाल यादव के प्रदेश सरकार पर लगाए गए आरोपों पर उन्होंने कहा कि जो अपराधी जेल में और जिनके कारण मौज कर रहे है, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। राज्य सरकार अपराध और अपराधियों के खिलाफ है।