फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस-भाजपा पर सपा ने किया तगड़ा प्रहार

Fri, 17 Jul 2015 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने विपक्षी दलों पर रचनात्मक भूमिका निभाने के बजाय विध्वंस और विरोध की राजनीति करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, प्रदेश में हर दिन विकास की एक नई मंजिल बन रही है। मुख्यमंत्री अखिलेश ने पहले प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाया फिर बसपा सरकार के दमघोंटू वातावरण को समाप्त कर लोकतंत्र की नई बयार बहने दी।
विज्ञापन


लेकिन प्रदेश के विकास में भागीदारी करने से विपक्षी दल दूर-दूर खड़े नजर आते हैं। उन्हें विकास की गतिविधियां दिखाई नहीं देती।

भाजपा को बताना चाहिए कि केंद्र में उसकी सरकार है और प्रदेश से उसके 73 सांसद होने के बावजूद बेमौसम बरसात के शिकार किसानों को राहत के नाम पर क्या मदद दी गई?
विज्ञापन


कांग्रेस भी सपा के खिलाफ आंदोलन करने जा रही है। उसके विरोध प्रदर्शन का अर्थ फासिस्ट ताकतों को बढ़ावा देना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें