फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मौसम ओलंपियाड में पुरस्कार के साथ सम्मान पाने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मौसम विज्ञान में दिलचस्पी रखने वाले छात्रों को शानदार पुरस्कार राशि जीतने और दिल्ली की मुफ्त यात्रा समेत एक खास आयोजन में सम्मानित होने का मौका मिलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) अपनी 150वीं वर्षगांठ के आयोजनों के तहत राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय मौसम ओलंपियाड (मेट-ओलंपियाड) का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन


ऑनलाइन होने वाले इस ओलंपियाड में प्रत्येक कक्षा से तीन राज्यस्तरीय विजेताओं को आगामी 14 व 15 जनवरी को दिल्ली में प्रस्तावित राष्ट्रीय कार्यशाला और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग 150वीं वर्षगांठ समारोह में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। ऐसे विजेता बच्चों को उनके अभिभावक या अध्यापक के साथ दिल्ली में होने वाले स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए निशुल्क आने-जाने व रहने के इंतजाम के साथ आमंत्रित किया जाएगा।

ओलंपियाड में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को न केवल मौसम विज्ञान के बारे में दिलचस्प जानकारी हासिल करने का मौका मिलेगा बल्कि उन्हें क्विज के जरिए 25000 रुपये तक की पुरस्कार राशि जीतने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन


ऐसे ले सकते हैं हिस्सा

कक्षा 8, 9 और 11 के सभी छात्रों के लिए ऑनलाइन होने वाले इस मौसम ओलंपियाड में पंजीकरण निशुल्क है। पंजीकरण प्रक्रिया एक से 10 दिसंबर तक चलेगी। मौसम विज्ञान से जुड़े बहुविकल्पीय सवालों पर आधारित यह ऑनलाइन राज्यस्तरीय परीक्षा 14 व 15 दिसंबर को होगी। छात्र आधिकारिक IMD मेट-ओलंपियाड पेज mausam.imd.gov.in/met-oly/ पर अध्ययन सामग्री, पाठ्यक्रम और पंजीकरण का विवरण देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें