लखनऊ। दिव्यांगों को आधुनिक कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए जिले में विकासखंड स्तर पर आकलन शिविर लगाए जाएंगे। ये शिविर 22 से 31 दिसंबर तक विभिन्न विकास खंड परिसरों में सुबह 10 बजे से आयोजित होंगे।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शशांक सिंह ने बताया कि शिविरों में पात्र दिव्यांगों का परीक्षण कर उन्हें कृत्रिम हाथ-पैर सहित आवश्यक सहायक उपकरणों के लिए चिह्नित किया जाएगा। अधिकारियों ने पात्र दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी विकास खंड में निर्धारित तिथि पर पहुंचकर पंजीकरण कराएं, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
आकलन शिविर में शामिल होने के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र (40 प्रतिशत या अधिक), आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), आधार कार्ड की प्रति, पासपोर्ट साइज फोटो और सक्रिय मोबाइल नंबर साथ लाना होगा।
यहां लगेंगे शिविर
22 दिसंबर : माल
23 दिसंबर : मलिहाबाद
24 दिसंबर : काकोरी
26 दिसंबर : मोहनलालगंज
27 दिसंबर : सरोजनीनगर
29 दिसंबर : गोसाईंगंज
30 दिसंबर : चिनहट
31 दिसंबर : बख्शी का तालाब
नोट : सभी शिविर विकासखंड परिसर में लगेंगे।