लखनऊ विकास प्राधिकरण की योजनाओं में खाली पड़ी दुकान खरीदने का जो कारोबारी इंतजार कर रहे थे, उनके लिए मौका आ गया है। यह दुकानें गोमतीनगर, सीजी सिटी, बालागंज योजना, अलीगंज योजना एवं शारदा नगर योजना में हैं। ऐसे कारोबारी 15 दिसंबर से 16 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन नीलामी में भाग लेने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
आवेदक दुकानों के साथ-साथ हाल, स्टोर, कैंटीन को भी खरीद सकते हैं। पंजीकरण के दौरान दुकान सहित सभी व्यावसायिक संपत्ति कीमत की 10 फीसदी रकम को ऑनलाइन जमा करना पड़ेगा। व्यावसायिक सेल प्रभारी अमित राठौर ने बताया कि ldaonline.co.in वेबसाइट पर खरीदार दुकानों के संबंध में पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दुकानों की नीलामी 20 जनवरी 2023 को होगी।
इन नंबर पर जानकारी
एलडीए ने दुकान, हाल, कैंटीन की नीलामी में बारे में जानकारी हासिल करने के लिए 8866287104,9574524058,7016716557 मोबाइल नंबर जारी किये हैं।
यहां-यहां दुकानें
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स प्रथम तल विनय खंड एक, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भूतल विराजखंड चार,शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भूतल वेजिटेबल मार्केट विराज खंड दो, व्यावसायिक पाकेट विराज खंड रेलवे लाइन के समानांतर, विशेषखंड गोमतीनगर, बालागंज कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, कंचन मार्केट चौक, टिकैतराय योजना, अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स सेक्टर एच कानपुर रोड, भरणी अपार्टमेंट के पास शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मानसरोवर सेक्टर ओ, सेक्टर बी प्रियदर्शिनी योजना एवं जानकीपुरम विस्तार योजना में दुकानें हैं।