फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नैमिष और वरुण विहार की लॉटरी के लिए 30 तक मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने भूखंड लॉटरी के असफल आवेदकों को राहत दी है। पहले चरण में भूखंड न पाने वाले आवेदक दूसरे चरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। आवेदकों को एलडीए की वेबसाइट registration.ldalucknow.in पर अपनी सहमति देनी होगी। सहमति देने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है। जो आवेदक वापसी का विकल्प चुनेंगे उनकी पंजीकरण धनराशि वापस कर दी जाएगी। अगली लॉटरी में शामिल होने वाले आवेदकों की धनराशि एलडीए के पास सुरक्षित रहेगी। यह धनराशि अगली लॉटरी में उसी श्रेणी के भूखंड के सापेक्ष समायोजित होगी। दोबारा आवेदन करने वालों को भुगतान का विकल्प किस्तों से एकमुश्त में बदलने की छूट मिलेगी। ऐसे आवेदकों को लॉटरी में प्राथमिकता भी दी जाएगी। हालांकि वे किसी अन्य प्रकार का बदलाव नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

नए आवेदकों को पंजीकरण फॉर्म का पैसा देना होगा। जिन आवेदकों ने पहले आवेदन किया था, लेकिन भूखंड के आकार या अन्य विवरण में बदलाव करेंगे, उन्हें भी शुल्क देना होगा। सितंबर में एलडीए ने सीतापुर रोड स्थित नैमिष नगर और आगरा एक्सप्रेसवे स्थित वरुण विहार योजना के प्रथम चरण में पंजीकरण खोला था। कुल 4,539 भूखंडों के लिए 38,457 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इस कारण करीब 34 हजार आवेदकों को भूखंड नहीं मिल पाए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें