फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोपाष्टमी पर किया गोमाता का पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोपाष्टमी पर दिलकुशा क्षेत्र स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर की गौशाला में सुंदरकांड पाठ और गो पूजन किया गया। अखिल भारतीय गो रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक अंतरराष्ट्रीय धर्माचार्य जगतगुरु आचार्य देवमुरारी बापू ने गो माता का पूजन कर मालपुआ और पूड़ी का भोग लगाया। फूलमाला और चंदन से गो माता का शृंगार भी किया गया। उन्होंने कहा कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने कार्तिक शुक्ल अष्टमी को गो सेवा की शुरुआत की थी। गाय में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है। इस अवसर पर मेहरबान सिंह पटेल, जितेंद्र सिंह पटेल, संजय दास, गौरव रघुवंशी सहित गौशाला समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें