फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: सराय उतरना में लहलहा रही थी अफीम, बाराबंकी का किसान कर रहा था खेती, खेत मालिक फरार

Tue, 07 Mar 2023 10:46 PM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

बाराबंकी के किसान को हिरासत में लिया है। वहीं खेत का मालिक फरार हो गया। हिरासत में लिये गये आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सराय उतरना में अफीम की खेती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ इटौंजा के सराय उतरना में अवैध तरीके से अफीम की खेती की जा रही है। करीब एक बीघे में अवैध फसल लहलहा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर एसीपी बीकेटी व नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त टीम ने छापा डाला। मौके पर खेत में लगी फसल को कटवा दिया गया। वहीं मौके से बाराबंकी के किसान को हिरासत में लिया है। वहीं खेत का मालिक फरार हो गया। हिरासत में लिये गये आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

इटौंजा के सराय उतरना निवासी धीरज शर्मा उर्फ बबलू का खेत है। खेत का एक बड़ा हिस्सा बाराबंकी के किसान को खेती करने के लिए दी थी। जिस पर बाराबंकी का किसान अवैध तरीके से अफीम की खेती कर रहा था। खेत में गेहूं, मटर, चने की जगह पर अफीम की फसल लहलहा रही थी। एसीपी बीकेटी अमित कुमावत के मुताबिक नारकोटिक्स विभाग ने इसका इनपुट दिया था। इसके बाद पुलिस की टीम ने अपने स्तर से पता लगाया। सूचना पुख्ता करने के बाद संयुक्त रुप से एसीपी बीकेटी व नारकोटिक्स विभाग की टीम ने मंगलवार दोपहर को अचानक छापा डाला। इसके बाद मजदूर लगाकर खेत में उगे फसल को कटवाया गया। 

 

जांच के लिए फसल के नमूने लिये गये। वहीं कुछ तैयार अफीम भी बाराबंकी के किसान के पास से मिला है। एसीपी के मुताबिक इसकी जानकारी की जा रही है कि दोनों कितने दिनों से अफीम की खेती कर रहे थे। इसमें और कौन से लोग शामिल है। यह गिरोह कहां से संचालित हो रहा है। कितने लोग शामिल है। इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। नारकोटिक्स विभाग की टीम भी अपने स्तर से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें