लखनऊ। बाराबंकी से अफीम लाकर लखनऊ में बेचने के 25 वर्ष पुराने मामले के आरोपी अनिल कुमार वर्मा को दोषी ठहराया गया है। एनडीपीएस के विशेष न्यायाधीश अरुण कुमार राय ने उसे तीन वर्ष कैद व 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
कोर्ट में अभियोजन की ओर से बताया गया कि गोमतीनगर थाने के दरोगा श्याम सुंदर पांडेय ने 23 जून 2001 को एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके मुताबिक वादी टीम के साथ अंबेडकर उद्यान के पास था। सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाराबंकी से अफीम लाकर बेचता है और डिगडिगा चौराहे के पास साथी का इंतजार कर रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी अनिल को गिरफ्तार करके उसके पास से एक किलो दो सौ ग्राम अफीम बरामद की थी।