फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 10 वर्ष की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। स्कूल गई नाबालिग को बहलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी महेंद्र सोनकर को दोषी ठहराया गया है। पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश नीरज कुमार उपाध्याय ने 10 वर्ष कैद और 12 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने जुर्माने की रकम पीड़िता को देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कोर्ट में अभियोजन की ओर से बताया गया कि वादी और पीड़िता के पिता ने 26 नवंबर 2014 को नाका थाने में एफआईआर कराई थी। इसके मुताबिक वादी की 13 वर्ष की पुत्री नवयुग कन्या विद्यालय इंटर कॉलेज में सुबह 11:00 बजे पढ़ने गई थी। छुट्टी के बाद घर लौटकर नहीं आई और ना ही उसका कुछ पता लगा। घर से पौने दो लाख रुपये, सोने का हार और तीन अंगूठी गायब है। भूसा मंडी के गुड्डू सोनकर के बेटे महेंद्र सोनकर पर शक जताया गया था। पुलिस ने विवेचना के दौरान बस्ती बस स्टैंड से आरोपी को गिरफ्तार किया था। नाबालिग ने कोर्ट में बयान दिया कि आरोपी उसे बहलाकर बस्ती ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें