लखनऊ। लखनऊ से वाराणसी के बीच आने-जाने वाली दो ट्रेनों का संचालन एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। लखनऊ से वाराणसी जंक्शन जाने वाली ट्रेन 04218 और वाराणसी जंक्शन से लखनऊ आने वाली ट्रेन 04217 अब 30 नवंबर तक चलेंगी। पहले इनका संचालन 31 अक्तूबर तक ही था।
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक पटना से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी। ट्रेन 04090 आनंद विहार टर्मिनल-पटना का संचालन 29 नवंबर और 04089 पटना-आनंद विहार टर्मिनल का संचालन 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। पहले इनका संचालन आठ नवंबर तक ही था।