फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नवीन गल्ला मंडी में फल व सब्जी मंडी का संचालन शुरू

Sat, 27 Apr 2024 05:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। अब फल व सब्जी मंडी का संचालन भिनगा नगर में नहीं होगा। जिला प्रशासन ने इसे नवीन गल्ला मंडी स्थानांतरित कराया है। लोगों को इससे होने वाली परेशानी को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

जिला गठन के 27 साल बाद भी भिनगा नगर में किराए की भूमि पर ही फल व सब्जी मंडी का संचालन हो रहा था। जहां आढ़ती व किसान सड़े-गले फल व सब्जियों को मंडी के अंदर व पानी टंकी मार्ग के किनारे ही फेंक देते थे। इन फल व सब्जियों की सड़न से उठने वाली बदबू से लोगों का सांस लेना दूभर था। वहीं नगर में संक्रामक रोग फैलने की भी आशंका थी। इस समाचार को ‘अमर उजाला’ ने 20 अप्रैल के अंक में ‘अब नवीन गल्ला मंडी में संचालित होगी सब्जी मंडी’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद डीएम कृतिका शर्मा के निर्देश पर एसडीएम भिनगा पियूष जायसवाल व ईओ भिनगा डाॅ. अनीता शुक्ला ने मंडी स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था। जिसके अनुपालन में गल्ला मंडी में फल और सब्जी मंडी का संचालन प्रारंभ करा दिया है। ताकि नगरवासियों को संक्रामक रोग के खतरे से बचाया जा सके।

डीएम ने किया था निरीक्षण
सब्जी मंडी के पास व्याप्त गंदगी और अतिक्रमण की समस्या को पूर्व में भी ‘अमर उजाला’ प्रमुखता से उठाया रहा है। इस पर कुछ समय पूर्व डीएम कृतिका शर्मा ने फल व सब्जी मंडी का निरीक्षण कर इसे गल्ला मंडी में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था। तब आढ़तियों ने रमजान व ईद की बात कह ईद बाद स्वत: मंडी स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया था। जिस पर अब अमल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें