फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ओपन यूपी योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 25 को

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ग्रो ऑर्गेनिक डेवलपमेंट फाउंडेशन और यूपी नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के सहयोग से ओपन उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 25 जुलाई को राज एस्टेट पब्लिक स्कूल, पारा में किया जाएगा। आयोजन निदेशक डॉ. रूबी श्रीवास्तव ने बताया कि चैंपियनशिप में वाराणसी, आगरा, झांसी, जौनपुर, बलिया, नोएडा और लखनऊ समेत कई जनपदों से 200 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर, सुपर सीनियर वर्गों के साथ विशेष मॉम श्रेणी के प्रतिभागी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसमें पारंपरिक योगासन, कलात्मक योगासन और कलात्मक समूह योग की स्पर्धाएं होंगी।डॉ. रूबी ने खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें