फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मनसुख मांडविया और गिरीश चंद्र यादव ने किया लखनऊ साई सेंटर का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के लखनऊ स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) का दौरा किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी उपस्थित रहे। दोनों मंत्रियों ने केंद्र की खेल अवसंरचना और प्रशिक्षण सुविधाओं का निरीक्षण कर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों से संवाद किया। चर्चा का मुख्य विषय खिलाड़ियों का समग्र विकास और उच्च प्रदर्शन प्रशिक्षण रहा। डॉ. मांडविया ने जमीनी स्तर पर प्रतिभा विकास और वैज्ञानिक प्रशिक्षण पर बल दिया। फिट इंडिया जैसे जन आंदोलनों के महत्व को भी रेखांकित किया। गिरीश चंद्र यादव ने राज्य में खेलों को बढ़ावा देने की उत्तर प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें