मनरेगा योजना के तहत बने जिले के 24 खेल मैदानों में अब ओपन जिम बनाए जाएंगे। इसके लिए सीडीओ अश्विनी कुमार पांडेय ने जिला युवा कल्याण अधिकारी को परियोजना पर काम शुरू करने का आदेश दिया है।
शुक्रवार को खेल मैदान और मंगल दलों की समीक्षा बैठक के बाद सीडीओ ने यह आदेश दिया। बैठक में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, उपायुक्त श्रम, परियोजना निदेशक डीआरडीए भी मौजूूद रहे। इसमें बताया गया कि मैदानों में खेल गतिविधियों के अलावा युवक मंगल दल और महिला मंगल दलों को भी सक्रिय रखने पर काम हो रहा है। इसके अलावा दूसरी ग्राम पंचायतों में भी खेल मैदान बनाने के लिए जमीनों का चुनाव करने का काम होगा।
यहां बनाए जाएंगे ओपन जिम :
बीकेटी में अटेसुवा, कठवारा, अल्दमपुर, मुसपिपरी, कुनौरा शाहपुर
मलिहाबाद में महमूदनगर, कटौली,
मोहनलालगंज में भसंडा, मस्तीपुर, परसपुर ठट्ठा, जबरौली, अधैया
माल में नबीपनाह, पारा भदराही, अऊमऊ
चिनहट में धुबैला, रैथा
सरोजनीनगर में परवर पूरब, दादूपुर,
गोसाईगंज में हसनापुर, फरीदपुर, देईटेकर, रतियामऊ, भट्टीबरकतनगर।