हरियाली के नाम पर ली गई जमीन पर पेड़-पौधे उगाने के बजाए ढाबा व पैथालॉजी खोल ली। शर्तों के विपरीत जमीन का व्यावसायिक उपयोग करने पर एलडीए ने महानगर में शनिवार को पक्के निर्माण ढहा दिए।
इसके साथ ही गार्डेन लीज भी निरस्त कर दी। अवैध कब्जे हटवाने गए प्राधिकरण के दस्ते को विरोध का भी सामना करना पड़ा।
एलडीए आवंटियों के खिलाफ दिवाली बाद कानूनी कार्यवाही की नोटिस जारी करेगा।
महानगर में कॉर्मल स्कूल चौराहे केपास भूखंड संख्या 330 बी, 333 बी, 328 व 328 बी के आवंटियों को एलडीए ने हरियाली केलिए फुटपाथ से लगी घर केसामने की जमीन गार्डेन लीज के लिए आवंटित की थी।
आवंटियों ने गार्डेन बनाने की बजाए वहां पर पैथालॉजी,ढाबा,क्लीनिक और ऑफिस बना लिया। इसके लिए पक्का निर्माण भी किया गया।
इसे प्राधिकरण केदस्ते ने शनिवार को विरोध के बीच ध्वस्त कर दिया।
प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता डीसी श्रीवास्तव ने बताया कि भूखंड संख्या 330बी बीके चौधरी,333बी डीके सरकार,328 डॉ.लखटकिया व 328 बी त्रिवेणी के नाम है।
इन सभी को कुल करीब 4000 वर्ग फीट जमीन गार्डेन लीज पर दी गई थी।
आवंटन की शर्तों के तहत गार्डेन लीज की जमीन का उपयेाग किसी और रूप में नहीं किया जा सकता। इसके बाद भी आवंटी उस व्यावसायिक उपयोग कर रहे थे।
इस पर लीज निरस्त कर गार्डेन की जमीन पर किए गए निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। शर्तों केउल्लंघन पर आवंटियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।