फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रामनवमी पर आज बंद रहेगी ओपीडी

विज्ञापन
संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान। 
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। रामनवमी के अवसर पर घोषित दो दिवसीय सार्वजनिक अवकाश के चलते राजधानी के चिकित्सा संस्थान और सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सेवाओं में बदलाव रहेगा। इमरजेंसी सेवाएं चलती रहेंगी।

पीजीआई की प्रवक्ता कुसुम यादव के अनुसार बृहस्पतिवार को ओपीडी का संचालन नहीं होगा। शुक्रवार को नए मरीजों का पंजीकरण नहीं होगा, लेकिन जिन मरीजों का पहले से अपॉइंटमेंट है, उन्हें देखा जाएगा। पहले से निर्धारित जांच और ऑपरेशन भी होंगे। लैब और आकस्मिक सेवाएं जारी रहेंगी, जबकि ओपीडी सैंपल कलेक्शन, प्रशासनिक भवन और शैक्षणिक ब्लॉक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजीएमयू में बृहस्पतिवार को ओपीडी सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। इमरजेंसी सेवाएं चलती रहेंगी। संस्थान के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि शुक्रवार से ओपीडी सामान्य रूप से संचालित होगी।

इन अस्पतालों में हाफ डे रहेगी ओपीडी

राजधानी के सिविल, बलरामपुर और लोकबंधु अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों की ओपीडी 12 बजे तक (हाफ डे) चलेगी। परचा बनने का काम सुबह 11 बजे तक होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें