फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलडीए की एकमुश्त समाधान योजना में आवेदन को अब दो दिन बचे

विज्ञापन
एलडीए।
विज्ञापन
लखनऊ। एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) 17 जुलाई को समाप्त हो रही है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बकायेदार आवंटियों से अपील की है कि योजना समाप्त होने में सिर्फ दो दिन शेष हैं। जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह तत्काल ऑनलाइन फाॅर्म भरकर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए एलडीए के कमेटी हाॅल में विशेष हेल्पडेस्क संचालित की जा रही है। अभी तक 1,265 आवंटियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है, जिसके सापेक्ष प्राधिकरण को 107 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। वीसी ने कहा कि कि ओटीएस योजना एलडीए की सभी प्रकार की आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों, सरकारी संस्थाओं को आवंटित संपत्तियों एवं स्कूल भूखंडों, चैरिटेबल संस्थाओं, नीलामी अथवा अन्य पद्धति से आवंटित सम्पत्तियों, सहकारी आवास समितियों को आवंटित संपत्तियों व मानचित्रों के लिए 18 अप्रैल से खुली है। जिन लोगों पर समय से किश्तें जमा न करने की सूरत में दंड ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज लगा है, वह सभी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसमें दंड ब्याज से छूट मिलेगी और लोग बकाया धनराशि जमा करके अपनी संपत्ति के मालिक बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें