फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट बढ़ने के बाद दाखिले के लिए सिर्फ तीन दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीट बढ़ने के बाद दाखिले के लिए सिर्फ तीन दिन का समय
विज्ञापन

आज है परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख, 12 को जारी हुआ आदेश
लखनऊ विवि ने आखिरकार 10 फीसदी सीट बढ़ोत्तरी पर मुहर लगा दी है। विवि की परीक्षा फॉर्म भरने की अवधि रविवार को समाप्त हो रही है। सीट बढ़ोत्तरी का आदेश कॉलेजों को 12 सितंबर को मिला है। इतने कम समय में वो दाखिले की प्रक्रिया कैसे करें, इस सवाल ने उनकी हालत खराब कर रखी है।
शासन की ओर से शैक्षिक संस्थानों में डिग्री स्तर पर 33 फीसदी सीटें बढ़ाने का आदेश जारी करने के बाद राजधानी के कई महाविद्यालयों ने विवि के पास सीट बढ़ोत्तरी का आवेदन किया था। विवि ने इसके एक महीने बाद 10 फीसदी सीट बढ़ाने की सहमति दी है। इसका आदेश कॉलेजों को 12 सितंबर को दिया गया। इसी बीच 15 सितंबर को परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख समाप्त हो रही है। इतने कम समय में वे अपने दाखिले भी नहीं कर पाए हैं। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख समाप्त होने की सूरत में दाखिले का कोई मतलब ही नहीं रह जाएगा।
विज्ञापन

अगस्त में हो जाना चाहिए था सीट बढ़ोत्तरी का आदेश
कॉलेजों में अगस्त तक ही दाखिले के लिए मारामारी रहती है। इसलिए सरकार और लविवि दोनों को समय रहते सीट बढ़ोत्तरी का आदेश जारी करना चाहिए। इससे वहां पर दाखिले हो जाएंगे और परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख भी समाप्त होने की बात नहीं आएगी।
विज्ञापन

- डॉ. मनोज पांडेय,
अध्यक्ष, लुआक्टा
बढ़ सकती है अंतिम तारीख
परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है। सोमवार को इस पर फैसला किया जाएगा। इसके आधार पर ही विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।
- प्रो. ध्रुवसेन सिंह,
परीक्षा नियंत्रक, लविवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें