फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन में निवेश को सिर्फ 10 कंपनियां ही आईं आगे, इंवेस्टर्स समिट में 58 ने किया था एमओयू

Mon, 18 Jun 2018 01:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

प्रदेश के पर्यटन विकास के लिए इंवेस्टर्स समिट में एमओयू करने वाली 58 में से 10 कंपनियां ही निवेश के लिए आगे आई हैं। 25 कंपनियों ने पर्यटन विभाग को अब तक प्रस्ताव तक नहीं दिया है। वहीं, 23 कंपनियों के प्रस्तावों का परीक्षण कराया जा रहा है।

विज्ञापन


बीती फरवरी में हुई इंवेस्टर्स समिट में पर्यटन विभाग ने 58 कंपनियों से 14,803.79 करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए थे और 32 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलने का दावा किया गया था। इसमें से लखनऊ में ईको मेडिकल टूरिज्म, वेलनेस सेंटर, एंटरटेनमेंट जोन, रिसोर्ट और 5 सितारा होटल खोलने के लिए कुल 11 प्रस्ताव मिले थे।

निवेशकों ने राजधानी में 1105 करोड़ रुपये निवेश कर दो हजार लोगों को रोजगार देने का दावा किया था। लेकिन अब तक सिर्फ 10 कंपनियों ने ही अपना प्रस्ताव और डीपीआर देकर पंजीकरण कराया है। वहीं, 23 कंपनियों के प्रस्तावों पर विभाग परीक्षण करा रहा है। इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग को बिना एमओयू के 31 कंपनियों ने पर्यटन के क्षेत्र में निवेश का प्रस्ताव दिया था। इनमें से 13 कंपनियों ने पंजीकरण कराया है और 13 कंपनियों के प्रस्ताव का परीक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा निवेश मित्र पोर्टल से भी पर्यटन विभाग को एक प्रस्ताव मिला था, लेकिन कार्यवाही आगे नहीं बढ़ी है।

हेरिटेज में दिखाई दिलचस्पी
हेरिटेज होटलों को लीज पर देने के लिए मिले 10 प्रस्तावों में से 6 कंपनियों ने प्रस्ताव दिए हैं। अन्य 2 कंपनियों ने प्रस्ताव नहीं दे रही और 2 कंपनियों के प्रस्ताव का परीक्षण कराया जा रहा है। पर्यटन विकास के लिए एमओयू करने वाली तीन कंपनियों के पास लखनऊ में जमीन भी उपलब्ध है, कंपनियां जल्द अपना काम शुरू करना चाहती है। लेकिन नियमों की अड़चनों के चलते उन्हें यूपी पर्यटन नीति के तहत मिलने वाली रियायतें नहीं दी जा सकेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें