लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की ओपीडी में संविदा कर्मचारी अब सिर्फ परिवारीजनों को ही टोकन दिला सकेंगे। ये परिचितों को भी टोकन दिला रहे थे। कई कर्मचारी एक दिन में कई परिचितों को टोकन दिला रहे थे, इसलिए इस पर रोक लगा दी गई है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि अब परिवारीजनों के अलावा किसी को भी स्टाफ काउंटर से ओपीडी टोकन जारी नहीं होगा। उधर, संविदा कर्मचारियों का कहना है कि रजिस्टर पर जरूरी जानकारी दर्ज कराने के बाद ही टोकन मिलता है। ज्यादा टोकन लेने पर जवाब देना पड़ता है। सभी काउंटरों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। काउंटर पर तैनात कर्मचारियों का मोबाइल जमा कराया जा रहा है। यह सब सिर्फ अपमानित करने के लिए किया जा रहा है।