फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सप्ताहभर का समय बचा, अब तक 45 फीसदी एसआईआर फॉर्म ही हुए जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में अब तक करीब 45 फीसदी मतदाताओं ने ही एसआईआर फॉर्म भरकर जमा कर दिए हैं। बाकी के फॉर्म जमा करवाने की जद्दोजहद जारी है। इसमें प्रशासनिक अफसरों के साथ मतदाताओं को भी सक्रियता दिखाने की जरूरत है। सभी का फॉर्म जमा हो सके, इसके लिए एडीएम व एसडीएम से लेकर सभी अफसर लगाए गए हैं। डीएम खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

एसआईआर फॉर्म भरकर जमा कराने की आखिरी तारीख चार दिसंबर है। सहायक निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर ने बताया कि राजधानी के सभी मतदाताओं तक एसआईआर फॉर्म पहुंच चुके हैं। बीएलओ एक-एक मतदाता का फॉर्म भरवाकर जमा करवाने में जुटे हैं। अब तक करीब 45 फीसदी फॉर्म ही जमा हुए हैं। चूंकि एक सप्ताह का ही समय बचा है, ऐसे में फॉर्म जमा करवाने की प्रक्रिया तेज करनी होगी।



...इसलिए जरूरी है तेजी

मोहनलालगंज विधानसभा सीट में एसआईआर फॉर्म जमा करने वालों की संख्या ठीक है। मलिहाबाद, बीकेटी, सरोजनीनगर समेत कई सीटों पर कार्य धीमा है। सूत्रों के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता फॉर्म जमा करने में ढिलाई बरत रहे हैं। अफसरों ने सख्ती शुरू की है। बीएलओ के साथ प्रधान, राजनीतिक दल के कार्यकर्ता भी लगे हैं। चार दिसंबर के बाद फॉर्म नहीं जमा होंगे। नौ दिसंबर को सूची प्रकाशित होगी।
विज्ञापन






कुंडी खटकाओ अभियान से कर रहे जागरूक

भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में कुंडी खटकाओ अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर एसआईआर की जानकारी देकर फॉर्म भरवा रहे हैं। जिन्होंने भर लिया है, उनके फॉर्म जमा करवा रहे हैं। महानगर अध्यक्ष बृहस्पतिवार को कैंट विधानसभा के बूथ संख्या 208 के मतदाताओं के घर गए और लोगों से संवाद कर जागरूक किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजन वर्मा, महामंत्री प्रशांत मिश्रा, चित्रा द्विवेदी, अनूप तिवारी, मनोज श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें