फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयू : ऑनलाइन योग फाउंडेशन कोर्स की शुरुआत, इंडियन योग एसोसिएशन के सहयोग से किया जा रहा आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने इंडियन योग एसोसिएशन के साथ मिलकर शुक्रवार से ऑनलाइन योग फाउंडेशन कोर्स की शुरुआत की। ओरिएंटेशन कार्यक्रम में इंडियन योग एसोसिएशन (आईवाईए) के उपाध्यक्ष डॉ. एसपी मिश्रा ने कहा कि आज योग न सिर्फ भारत मे बल्कि विदेशों में भी लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बनता जा रहा है।
विज्ञापन

योग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इसको प्रोफेशन के तौर पर स्थापित करने की आवश्यकता है। इस क्षेत्र में असीम संभावनाएं है क्योंकि योग किसी व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण साधन है। मगर जब तक शिक्षण संस्थाओं में इसको एक विषय के तौर पर नहीं पढ़ाया जाएगा, तब तक इसको एक व्यवसाय के रूप में स्थापित करना मुश्किल है। इस दिशा में यह कोर्स शुरू करके बीबीएयू द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है।
डॉ. हरिशंकर सिंह ने इसके लिए बीबीएयू कुलपति प्रो. संजय सिंह को धन्यवाद दिया। मानसी जोशी ने बताया कि फाउंडेशन कोर्स में योग आसान, मुद्राएं और प्राणायाम करने का सही तरीका विद्यार्थी सीखेंगे। साथ ही आयुष मंत्रालय द्वारा इस कोर्स को पूरा करने पर सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा जो कि आगे कॅरिअर में भी मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें