फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लर्नर लाइसेंस का ऑनलाइन सिस्टम ठप, आवेदक परेशान

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। ऑनलाइन लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनाने का सिस्टम करीब एक सप्ताह से ठप है। इससे आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन और फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी उनका टेस्ट नहीं हो पा रहा है। लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालते ही पोर्टल की प्रक्रिया दोबारा पीछे चली जाती है।
विज्ञापन

दरअसल, परिवहन विभाग ने लर्नर डीएल बनाने की प्रक्रिया ऑनलाइन कर रखी है। इसके तहत आवेदकों को आरटीओ कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ती। वे आधार कार्ड से प्रमाणीकरण कराने के बाद ऑनलाइन फॉर्म भरते हैं और दोपहिया व चारपहिया वाहन के लाइसेंस के लिए 350 रुपये फीस जमा करते हैं।
यह पूरी प्रक्रिया सारथी पोर्टल पर एनआईसी के सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित होती है। फीस जमा होने के बाद आवेदक के मोबाइल नंबर पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड भेजा जाता है। इसके जरिये लॉगिन करने पर ऑनलाइन टेस्ट शुरू होता है। टेस्ट से पहले आवेदक को एक ट्यूटोरियल वीडियो भी देखनी होती है।
विज्ञापन

आवेदकों के मुताबिक, फिलहाल लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करते ही पोर्टल की प्रक्रिया पीछे चली जाती है। ऐसे में वे टेस्ट तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। करीब एक सप्ताह से बनी इस तकनीकी समस्या के कारण आवेदन करने के बावजूद लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि लर्नर डीएल से जुड़ी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए एनआईसी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें