फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट यूजी काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की डेट जारी, यहां देखें पूरी डिटेल

Wed, 19 Jun 2019 04:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नीट 2019 काउंसलिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नीट यूजी (यूपी) काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी एनआईसी की वेबसाइट https://upneet.gov.in पर 21 से 24 जून तक दो हजार रुपये शुल्क जमा कर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। नीट पास अभ्यर्थियों की शैक्षिक अर्हता यूजी-2019 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के ब्रोशर के अनुसार मान्य होगी।

विज्ञापन


महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा प्रो.केके गुप्ता के अनुसार, यूपी नीट यूजी-2019 के नीति निर्धारण के शासनादेश व ब्रोशर महानिदेशालय की वेबसाइट www.updgme.in और एनआईसी की वेबसाइट https://upneet.gov.in  पर जल्द अपलोड किए जाएंगे।

ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा यूपी के बाहर से पास की है और उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं उन्हें 18 फरवरी 2003 के शासनादेश के अनुसार निवास प्रमाण पत्र (डोमीसाइल) पेश करना होगा। ऐसा न करने पर उप्र की राजकीय मेडिकल, डेंटल कॉलेज की स्टेट कोटे की सीटों की काउसंलिंग में वह शामिल नहीं हो सकेंगे। ऑनलाइन पंजीकरण श्ुाल्क डेबिट व क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से जमा किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों से जारी दिव्यांग प्रमाण पत्र होंगे मान्य

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भारत सरकार के निर्धारित केंद्रों से जारी प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे। इन केंद्रों में वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एंड सफदरजंग हॉस्प्टिल दिल्ली, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबलिटेशन मुंबई, इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च कोलकाता, मद्रास मेडिकल कॉलेज चेन्नई, ग्रांट राजकीय मेडिकल जेके कंपाउंड मुंबई,  गोवा मेडिकल कॉलेज गोवा, राजकीय मेडिकल कॉलेज तिरुवनंतपुरम केरल, एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर, राजकीय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से.-32 चंडीगढ़, राजकीय मेडिकल कॉलेज अगरतला स्टेट डिसएबिलिटी बोर्ड अगरतला शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें