फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक: ऑफलाइन के बाद अब ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा 15 सितंबर को, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Mon, 14 Sep 2020 02:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रदेश के निजी, राजकीय और अनुदानित पॉलिटेक्निक संस्थानों में हुई ऑफलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2020 के बाद अब विभाग ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी कर रहा है। 15 सितंबर को दो पालियों में होने वाली प्रवेश परीक्षा प्रदेश के 23 जिलों में होगी। छात्रों को तय समय से डेढ़ घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एसके वैश्य ने बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए प्रत्येक जिले में एक-एक जिला संयोजक और केंद्र पर दो-दो विभागीय अधिकारियों को पर्यवेक्षक बनाया गया है। स्कूल में बने कंप्यूटर सेंटर व निजी कंप्यूटर सेंटरों को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के पहले केंद्रों को सैनिटाइज किया गया है। सभी छात्रों को मास्क और सैनिटाइजर साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।

बनाए गए हैं 116 परीक्षा केंद्र
मंगलवार को सुबह 9:00 से 12:00 की प्रथम पाली में 115 और 2:30 से 5:30 तक शाम  की पाली के लिए 116 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल पंजीकृत 46443 छात्रों में सुबह 22597 और शाम को 23846 छात्र बैठेंगे। वहीं, राजधानी में सुबह और शाम की पाली में 17-17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुबह 3795 और शाम को 3880 छात्र परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह लाना होगा साथ

यदि किसी छात्र के एडमिट कार्ड में नाम, अभिभावक का नाम, कैटेगरी आदि को लेकर त्रुटि है तो वह केंद्र पर डिस्क्रिपेंसी शीट भरकर सुधार करा सकता है। छात्रों को एडमिट कार्ड की दो कॉपी और साथ में एडमिट कार्ड के साथ दिए गए स्व घोषणा पत्र को भरकर भी लाना होगा। यदि एडमिट कार्ड में फोटो स्पष्ट नहीं है तो छात्रों को दो कलर फोटो भी लाने होंगे। परीक्षा खत्म होने के उपरांत छात्रों की लॉग डिटेल को सीडी के रूप में संबंधित जिले के डीएम के कोषागार में सील पैक कर रखा जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें